तेजस्‍वी बोले, लालू यादव भाजपा के साबुन से नहाकर दाग धुलानेवालों में नहीं

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवव के बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा है कि लालू भ्रष्टाचारी हैं तो रेलवे को 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा दिलाया और भाजपा ईमानदार है तो उसे बेच रही है। महाराष्ट्र को ही देख ले, रातों रात सरकार बना ली, फिर क्या हुआ। उन्होंने कहा कि लालू कभी किसी के सामने नहीं झूकें, यही उनकी कमजोरी रही। वे भाजपा के साबुन से नहाकर दाग धुलाने वालों में नहीं है। आज भी उनकी लोकप्रियता कायम है। वे बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब थे।


तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अलग धुन में रहते हैं, वे छत्तीसगढ़ी हैं। आदिवासियों के विरुद्ध उन्होंने जो खेल रचा है, चुनाव परिणाम में उनकी हैसियत का पता चल जाएगा। 19 वर्षों में 16 साल भाजपा ने राज किया। अगर झारखंड गरीब है तो इसके लिए दोषी कौन है। उन्होंने दावा किया कि प्रथम चरण के लिए हुए चुनाव में राजद सभी तीन सीटें जीतेगा। अन्य सीटों पर भी वह काफी मजबूती से डटा है। महागठबंधन यहां भारी मतों से जीतेगा। हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी।